गोरखपुर, दिसम्बर 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय के खेल मैदान पर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित गोरखपुर नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन शनिवार को खेले गए मुकाबले में सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब ने एमपी फुटबॉल क्लब को 2-1 पराजित किया। मैच प्रारंभ होने के नौवें मिनट में नितिश ने पहला गोल कर सेंट एंड्रयूज को 1-0 से बढ़त दिला दी, लेकिन 11वें मिनट में एमपी के उत्कर्ष ने बराबरी का गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रही। मैच के उत्तरार्ध के 44 वें मिनट में सेंट एंड्रयूज के अमित ने गोल कर टीम को 2-1 से विजय दिला दी। मैंच के निर्णायक सौरभ कुमार, रतन सिंह, घनश्याम सिंह व आमिर खान रहे। मुख्य अतिथि पूर्व फुटबॉल सचिव अश्वनी कुमार यादव व पूर्व फुटबॉलर संजय साहनी रहे। इस अवसर पर हमजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.