सेंट एंजेल्स में किया गया टॉपर्स का सम्मान
बागपत, मई 18 -- बागपत। बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूल प्रबंधक अजय गोयल व प्रधानाचार्य सनोज चौहान ने मेधावी छात्र छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बताया कि कक्षा 12 के परीक्षा परिणामों में यश मित्तल ने 96.8%, वंशिका त्यागी ने 96.4%, रिया धामा ने 93.6%, देवांशी ने 93.2%, यानीका शर्मा ने 92.4%, मिस्टी गर्ग व स्नेहा जैन ने 92.2%, निशु ने 90.8% अंक प्राप्त करके जनपद टॉपर्स की सूची में नाम दर्ज कराया। मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया। यह भी पढ़ें- गुरुकुल विद्यालय में मेधावी छात्राओं का सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.