बागपत, अप्रैल 29 -- बागपत। बागपत के सेंट एंजेल्स के आठ खिलाड़ियों ने हरियाणा के सोनीपत में आरके इंटरनेशनल स्कूल में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 27 अप्रैल को संपन्न हुई 15वीं शॉर्ट ट्रैक इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 3 गोल्ड, 3 सिल्वर व 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में अंडर-12 आयु वर्ग के बालक वर्ग में 300 मी. स्केटिंग रेस में वैभव ने गोल्ड, अंडर-10 आयु वर्ग के बालक वर्ग में 300 मी. स्केटिंग रेस में अविराज ने गोल्ड व निर्णय ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अंडर-10 आयु वर्ग की 200 मी. स्केटिंग रेस स्पर्धा में कार्तिक ने गोल्ड मेडल, अंडर-9 आयु वर्ग के बालक वर्ग में 200 मी. स्केटिंग स्पर्धा में नक्ष ने सिल्वर व अरनव ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.