शामली, फरवरी 1 -- शहर के सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रतिभा एवं क्रियात्मकता को सम्मानित करने के उद्देश्य से वार्षिक एकेडमिक एक्सीलेंस सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, प्रधानाचार्या उज्मा जैदी एवं उपप्रधानाचार्य रविन्द्र पाल सिंह मलिक द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। अरविंद संगल ने कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम है। सफलता बच्चों में आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती है। उन्होंने कहा कि जीवन में वही सफल होता है, जो प्रारंभ से ही अपने लक्ष्...