शामली, अप्रैल 11 -- कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में मानसिक एवं लेखन विकास को दृष्टिगत रखते हुए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग, जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग में हुई। प्राथमिक वर्ग में हिन्दी निबन्ध लेखन के शीर्षक कक्षा-3 में मेरा मित्र, कक्षा-4 मेरा विद्यालय, कक्षा-5 हमारा प्यारा भारतवर्ष, जूनियर वर्ग कक्षा-6 स्वतंत्रता दिवस, कक्षा-7 स्वास्थ्य और व्यायाम, कक्षा-8 भ्रष्टाचार, सीनियर वर्ग में अंग्रेजी लेखन में शीर्षक कक्षा-9 इम्पोरटेन्स ऑफ बुक्स, कक्षा-10 इम्पोरटेन्स ऑफ गुड वैल्यूज, कक्षा-11 इम्पोरटेन्स ऑफ सेल्फ स्टडीज, कक्षा-12 इम्पोरटेन्स ऑफ टेक्नोलॉजी इन मॉडर्न लाइफ रखे गए। विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने कहा कि विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए सदैव विभिन...