शामली, जुलाई 31 -- कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को उनकी शानदार सफलता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मेधावियों में सुहैब चौधरी ने 91.4 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय टॉप किया। अक्षिता 90.4 प्रतिशत, निकुंज उपमन्यु 89 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। अतहर चौहान, आयुषी, हिमांशी, शाहिद, पलक चौहान, कशिश, श्रद्धा रानी, अलीजा, तूबा तथा करण रूहेला टॉप 10 सूची में सम्मिलित होने में कामयाब रहें।विद्यालय यह भी पढ़ें- मेधावियों का हुआ सम्मान, खिल उठे चेहरे प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार व शिक्षकों ने इस उपलब्धि ...