सेंट आरसी की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय को हराकर जीती हॉकी प्रतियोगिता
शामली, अगस्त 29 -- शामली। मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल के हॉकी ग्राउंड पर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविंद संगल व उप क्रीडा अधिकारी अश्वनी त्यागी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद को विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों में शामिल होने का गौरव प्राप्त है, जो देश के सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। यह भी पढ़ें- खेल प्रतियोगिता मे बच्चो दिखाई प्रतिभा इसके बाद फाइनल मुकाबला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.