सेंट आरवी में भाजपा जिला अध्यक्ष सम्मानित
बागपत, मई 23 -- बड़ौत। नगर के सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल में भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारिणी टीम मौजूद रही। सम्मान समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। समाजसेवी अनुराग जैन, चेयरपर्सन चारू जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय की निदेशक प्रथम जैन एडवोकेट ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा का फूल मालाओं से स्वागत किया। वनस्थली पब्लिक स्कूल के निदेशक हर्षित जैन ने जिला उपाध्यक्ष संजीव राणा और शिवेंद्र शर्मा तथा वैभव जैन ने मंत्री राजन जैन और दीपक भारती को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.