सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित हुआ शिवरात्रि महोत्सव
बागपत, अगस्त 2 -- बड़ौत। सेंटआरवी कॉन्वेंट स्कूल में महाशिवरात्रि महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति-भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अनुराग जैन, विद्यालय के निदेशक एडवोकेट प्रथम जैन एवं प्रधानाचार्य पंकज शर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती के जीवन पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने महाशिवरात्रि के महत्व पर अपने विचार भाषण, कविता एवं गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कहा कि भगवान शिव का जीवन हमें धैर्य, सहनशीलता, सरलता और सकारात्मक सोच का संदेश देता है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.