बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- नगर के खुर्जा रोड स्थित सेंट आरजे पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के विशाल प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 72 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्रा मोली भारद्वाज ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, वहीं दीपांशु ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय और रिचा शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है। संस्थापक नन्द कुमार शर्मा ने कहा की एकाग्रता और कड़ा परिश्रम ही सफलता का एकमात्र मार्ग है। निदेशक अभिषेक पचौरी एवं सौरभ पचौरी ने सभी छात्रों को मेहनत से पनढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डा. एसपी ओझा ने सभी सफल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.