बुलंदशहर, मार्च 3 -- नगर के खुर्जा रोड स्थित सेंट आरजे पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंगों और फूलों की महक से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने होली के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। विद्यालय के संस्थापक नन्द कुमार शर्मा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को अबीर-गुलाल लगाकर उन्हें होली पर्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हमें एकता, सौहार्द और आपसी भाईचारे की सीख देता है। निदेशक अभिषेक पचौरी एवं सौरभ पचौरी ने समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों को मिटाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य एसपी ओझा ने कहा कि होली के इस पावन अवसर पर हमें जाति-धर्म के भेदभाव को भूलकर समाज में समरसता लाने का प्रण लेना चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.