शामली, फरवरी 28 -- शनिवार को सेंट्र द्रोण पब्लिक स्कूल में विज्ञान और अभिभावक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। स्कूल परिसर में आयोजित वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक इंजीनियर अमन शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल डिग्रियां हासिल करना नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर छिपी जिज्ञासा को जगाना और उन्हें प्रयोगों के माध्यम से सीखने के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज की इस तकनीकी दुनिया में वही छात्र सफल होते हैं जो किताबी ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर उतारने का हुनर जानते हैं। वहीं, स्कूल के अकाउंटिंग ऑफिसर अभय हुड्डा ने कहा कि संस्थान हमेशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.