सेंट्रल स्कूल की छात्राओं ने एसएसबी जवानों को बांधी राखी
अररिया, अगस्त 29 -- अररिया, वरीय संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर देशभक्ति और स्नेह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय की विशेष प्रार्थना सभा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान से हुआ, जिसमें एसएसबी के जवानों ने विद्यार्थियों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात विद्यालय की वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राथमिक विभाग के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा स्वनिर्मित 200 से अधिक ईको-फ्रेंडली राखियां सशस्त्र सीमा बल के जवानों को सप्रेम भेंट की गईं। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर राष्ट्र की सुरक्षा में संलग्न प्रहरियों के प्रति अपना सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.