कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी से नौबस्ता तक मेट्रो के कॉरिडोर-1 में कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक अप लाइन पर मेट्रो के सफल टेस्ट रन के बाद मंगलवार को डाउन लाइन की ट्रैक का काम भी पूरा हो गया। तीन किमी अंडरग्राउंड सेक्शन में सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल में यह काम बाकी था, जो पूरा हो गया। एक सप्ताह के भीतर डाउन लाइन पर भी मेट्रो का टेस्ट रन होगा। अप्रैल के अंत या मई में सीएमआरएस इस सेक्शन पर मेट्रो चलाने के सुरक्षा और संरक्षा की जांच करेंगे और उनकी हरी झंडी मिलते ही तपिश भरी गर्मी में शहरी आरामदायक एसी सफर का मजा ले सकेंगे। कॉरिडोर-एक के लगभग आठ किमी लंबे शेष सेक्शन में कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक सात स्टेशन आते हैं। इनमें से करीब तीन किमी सेक्शन (कानपुर सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल रैम्प तक) अंडरग्राउंड और लगभग 5.30 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.