कानपुर, मई 19 -- कानपुर। रेल प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल से गुवाहाटी के लिए चार ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 21 से 29 मई तक दोनों ओर से स्पेशल ट्रेन चलेंगी। इसमें सफर करने वाले यात्री अपना रिजर्वेशन करा सकते हैं। 04227 स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 21 और 28 मई तो 04228 स्पेशल ट्रेन 22 और 29 मई को गुवाहाटी से चलेंगी। कानपुर होकर गुवाहाटी जाने वाली हर ट्रेन में मई के महीने में लंबी वेटिंग है। कई तिथियों में तो स्लीपर में वेटिंग तीन सौ पार तो एसी थ्री में 100 पार है। लंबी वेटिंग देखते हुए यह फैसला हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...