दरभंगा, अप्रैल 1 -- दरभंगा। मिश्रटोला स्थित सेंट्रल सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें सभी वर्गों में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई पर चर्चा की। प्राचार्या डॉ. रिंकू सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सत्र 2026-27 के लिए नई योजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.