शाहजहांपुर, दिसम्बर 7 -- बस चालकों द्वारा बड़ी खराबी के कारण बस को कार्यशाला में खड़ी करने पर यूनियन के पदाधिकारियों ने नजारागी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई की मांग करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने एआरएम को पत्र लिखा है। पत्र लिखते हुए बताया कि बस संख्या यूपी 78 केटी 3394 के आवंटित तीनों संविदा चालकों की लापरवाही से 13 नवंबर से खराब पड़ी हैं। जब इस मामले में चालकों को गलती का अहसास हुआ तब तीनों चालकों ने बिना सूचना दिए बस की टूल किट कार्यशाला में जमा कर दी और अपनी मर्जी से आवंटित बस छोड़ दी। संगठन ने चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि गाड़ी सही होकर आ गई है। चालक व परिचालकों ने माफी मांगते हुए गाड़ी में कमियों को दूर करवाने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.