भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर । सेंट्रल मोहर्रम कमेटी ने रविवार को सराय के दरगाह मेला मैदान में संयोजक डॉ. फारूक अली की अध्यक्षता में ईद मिलन समारोह का आयोजन कमेटी के कार्यकारी संयोजक महबूब आलम का संचालन में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पूर्व मेयर डॉ. वीणा यादव, नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष रमन कर्ण उर्दू सलाहकार समिति के सदस्य शबाना, गोविंद अग्रवाल, पूर्व कुलपति मनोज एवं नाथनगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव, सोनी सिंह अंजुमन कमेटी के मो. आसिफ खान ने अपने विचार रखे। मौके पर नगर निगम उप महापौर डॉ. सलाउद्दीन अहसन, प्रो. एजाज अली रोज, मिंटू कलाकार व मीडिया प्रभारी मो. तकी जावेद समेत अन्य लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...