हल्द्वानी, मई 10 -- हल्द्वानी, संवाददाता। ममता, त्याग और समर्पण के प्रतीक मदर्स डे के अवसर पर रविवार को नैनीताल रोड स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन की सबसे खास बात यह रही कि चर्च के संपूर्ण संचालन से लेकर प्रार्थना सभा तक की पूरी जिम्मेदारी चर्च की मातृ शक्ति द्वारा बखूबी निभाई गई। शुभारंभ डब्लूडब्लूएससीएस की अध्यक्ष विनी मैकग्रेगर ने प्रार्थना के साथ किया। श्वेता सिंह और मंजू आनंद ने कैरल गीत प्रस्तुत किए। संचालन प्रीति सिंह और नेहा मैग्रेगर ने संयुक्त रूप से किया। चर्च समिति की ओर से सभी माताओं को शुभकामना कार्ड और आकर्षक उपहार भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- लक्ष इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया मातृ दिवस इस उत्सव के दौरान मुकेश मसीह, आइवी सिंह, निशा चरण, ट्रूली मसी...