मेरठ, सितम्बर 1 -- सोमवार को मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने सेंट्रल मार्केट समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने सेंट्रल मार्केट की व्यावसायिक गतिविधियों के नियमितीकरण हेतु विशेष राहत योजना का अनुरोध किया। उन्होंने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने इनर रिंग रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा कराने को लेकर चर्चा की। ​सेंट्रल मार्केट की राहत योजना पर भी चर्चा हुई। बताया कि मेरठ के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र सेंट्रल मार्केट की व्यापारिक गतिविधियों और दुकानों के नियमितीकरण के लिए एक विशेष राहत योजना स्वीकृत कराए जाने का आग्रह किया गया। यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्क...