मेरठ, अप्रैल 14 -- आवास एवं विकास परिषद ने सेंट्रल मार्केट और शास्त्रीनगर के 859 भवनों को नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को परिषद कार्यालय में व्यापारियों को दिए जाने वाले नोटिस तैयार होते रहे। नोटिसों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए व्यापारियों को सेटबैक पर किए गए अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। अगर व्यापारियों ने दिए गए समय के अंदर सेटबैक खाली नहीं किए जो इसके बाद परिषद की तरफ से सेटबैक के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि परिषद की तरफ से नोटिस दिए जाने के बाद उन्हें कितना सेटबैक तोड़ना है, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- इंजीनियर हेमंत सिंह के दावे ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों में जगाई राहत की उम्मीद अगर व्यापारी और आवंटी चाहेंगे तो परिषद कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.