मेरठ, अप्रैल 24 -- शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट सेक्टर दो में गुरुवार को लगातार 14वें दिन भी महिलाओं का धरना जारी रहा। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा। महिला पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया गया है। खुफिया विभाग के कर्मचारी पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। महिलाओं ने कहा कि वह अपनी मांगें पूरी होने तक शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठी रहेंगी। धरना-प्रदर्शन की कमान महिलाएं खुद संभाले हुए हैं। गुरुवार को महिलाओं के चल रहे धरने का 14वां दिन था। पिछले दस दिनों के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बातचीत के जरिए धरने को खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन धरना जारी है। यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट: आला अधिकारियों की हरी झंडी के इंतजार में अटके नोटिस धरना स्थल पर महिलाओं की शांतिपूर्ण भागीदारी बनी हुई है और वे अपनी मांगों के पूरा ...