मेरठ, मार्च 6 -- मेरठ। सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के विरोध में शुक्रवार को बाजार की अधिकतर दुकानें बंद रही और व्यापारियों ने धरना दिया। व्यापारियों ने कहा कि खून पसीने से खड़ा किया गया व्यापार अब बंद होने की कगार पर है। आवास विकास परिषद अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के दम पर पहले तो बाजार खड़ा कर दिया और अब ध्वस्त करने पर आमादा है। इस बीच व्यापारियों में गुटबाजी भी साफ देखी गई। सेक्टर 2 के व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन से किनारा किया और अपनी दुकानों के शटर हटाते रहे। करीब डेढ़ घंटा धरना देने के बाद व्यापारी आवास विकास परिषद कार्यालय पहुंच गए। व्यापारियों ने कहा कि उनके कारोबार को उजाड़ा न जाए। व्यापारियों के बीच पहुंचे एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह को व्यापारियों ने मांग ज्ञापन दिया। व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.