मेरठ, मार्च 4 -- सामान्य तौर पर ही नहीं, बल्कि किसी भी त्योहार के मौके पर आधी रात तक ग्राहकों से गुलजार रहने वाला शास्त्रीनगर का सेंट्रल मार्केट धीरे-धीरे अपना रौनक खोता जा रहा है। एक तरफ शहरभर में जहां होली की मस्ती हो रही है और लोग खुशियों में डूबे है, वहीं सैकड़ों भवनों पर लटकी ध्वस्तीकरण की तलवार के बाद सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों में मायूसी है। होली के मौके पर सिर्फ होली से संबंधित बिक्री वाली दुकानों को छोड़ दे तो अन्य दुकानों पर वीरानी छाई थी। बाजारों में अधिकांश हिस्सा सूना था। दुकानदारों के चेहरे पर चिंता छाई थी और होली की खुशियां काफूर थी। ऐसे में सेंट्रल मार्केट के व्यापारी आज होली नहीं मनाएंगे। -- अब दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी व्यापारियों को न्यायालय के साथ ही कोर्ट से उम्मीदें है, लेकिन धीरे-धीरे उम्मीदें मा...