मेरठ, फरवरी 9 -- सेंट्रल मार्केट मामले में आवास एवं विकास परिषद ने अपनी तरफ से कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद मुख्यालय लखनऊ से वास्तुकला नियोजन ईकाई-2 कार्यालय मेरठ सर्किल में सोमवार से शिफ्ट होना शुरू हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है अब ये ऑफिस सर्किल कार्यालय से ही संचालित होगा। नियोजन अधिकारी अवैध निर्माणों को चिह्नित करेंगे। उसके बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उधर दुकानदारों ने नोटिस मिलने और कोई राहत नहीं मिलने के चलते अपनी दुकानों के शटर खुद हटाकर दीवारें लगानी शुरू कर दी हैं। रविवार को एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में आधा दर्जन दुकानों को बंद कर दीवार लगा दी गई। अधिकारियों ने बताया सोमवार से नियोजन ईकाई कार्यालय लखनऊ से मेरठ शिफ्ट होना शुरू हो जाएगा। अपर आवास आयुक्त एवं सचिव डॉ नीरज शुक्ल ने शुक्रवार को इसके आदेश कर दिए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.