सेंट्रल मार्केट प्रकरण के बाद देर रात कई लोग हाउस अरेस्ट
मेरठ, सितम्बर 21 -- सेंट्रल मार्केट प्रकरण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सोमवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। देर रात पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई लोगों को हाउस अरेस्ट किया। इनमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनकी पूर्व में विवादों को लेकर पुलिस की निगरानी रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीआईपी दौरे के दौरान किसी तरह का विरोध, प्रदर्शन या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए एहतियाती कार्रवाई की गई है। ::::::::::::::::::
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.