मेरठ, अप्रैल 19 -- सेंट्रल मार्केट प्रकरण में व्यापारियों एवं सपा नेताओं के अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल सपा प्रमुख अखिलेश यादव से दिल्ली में उनके आवास पर मिला। संसद में व्यापारियों के हित में उठाए मुद्दे के लिए सभी ने अखिलेश यादव का आभार जताया। ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। व्यापारियों एवं सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में सपा प्रदेश सचिव विपिन चौधरी, मेरठ व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सरदार जीतू सिंह नागपाल, जिला पंचायत सदस्य हिमांशु सिद्धार्थ, पूर्व कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, पंडित रजत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जीशान अहमद, उमाशंकर खटीक, नितिन गर्ग, शेरा जाट, महबूब सोलन, फुरकान, राजकुमार देदुआ शामिल रहे। सपा प्रमुख से व्यापारियों, सपा नेताओं ने कहा कि सेंट्रल मार्केट में आवास विकास परिषद द्वारा चल रही प्रशासनिक कार्रवाई से हजारों व्यापारी एवं उनक...