मेरठ, अप्रैल 21 -- सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर इलाके में सेटबैक छोड़ने को लेकर लटकी कार्रवाई की तलवार से दुकानदार-व्यापारी परेशान हैं। लगातार शोरूम-दुकानों को खाली किया जा रहा है। ऐसे में व्यापारी-दुकानदार 50 से 60 फीसदी छूट के ऑफर के साथ सामान बेचने को मजबूर हो गए। सभी सस्ते दामों पर माल बेचकर स्टॉक खत्म करने में जुटे हैं। सेंट्रल मार्केट सेक्टर दो में तिरंगा चौक समेत विभिन्न बाजारों में दुकानदारों ने फ्लैक्स लगाकर ध्वस्तीकरण का हवाला देते हुए छूट के ऑफर देकर ग्राहकों से खरीदारी की अपील की है। व्यापारियों का कहना है कि व्यापार उजड़ता जा रहा है और मकानों पर भी सेटबैक छोड़ने की कार्रवाई की आंच आ पहुंची है। यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट : डीएम से लगाई पुर्नवास एवं वैकल्पिक व्यवस्था की मांग यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट मामले में कानूनी रास्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.