सेंट्रल मार्केट : 200 सेटबैक हुए खाली, 150 भवनों में चल रहा ध्वस्तीकरण
मेरठ, सितम्बर 11 -- सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तिथि नजदीक आने पर सेटबैक खाली कराने का दबाव तेज हो गया है। भवन स्वामी जहां स्वयं अपने सेटबैक पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करा रहे हैं, वहीं आवास एवं विकास परिषद अधिकारी भी आदेश का अनुपालन कराने के लिए लोगों से सेटबैक खाली करने की अपील कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश के बाद 44 सील भवनों में से अधिकतर भवनों में भी सेटबैक खाली करने का काम तेजी से चल रहा है। परिषद अधिकारियों का कहना है कि करीब 200 भवनों के सेटबैक खाली हो चुके हैं और करीब 150 भवनों में सेटबैक खाली किए जाने का काम चल रहा है। इस तरह 350 भवनों के सेटबैक सुनवाई तिथि से पहले खाली हो सकते हैं। परिषद की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल की जानी है। हालांकि 859 भवनों के सेटबैक खाली होने के सापेक्ष 350...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.