मेरठ, अप्रैल 16 -- सेंट्रल मार्केट मामले में आवास विकास परिषद के दोषी अफसरों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संयुक्त व्यापार संघ (नवीन गुप्ता) ने मोर्चा खोल दिया। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को आवास विकास दफ्तर का घेराव किया जाएगा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवास विकास परिषद व्यापारियों पर कार्रवाई करा रहा है। सुप्रीम कोर्ट का निर्माण कराने में संलिप्त रहे आवास विकास के दोषी अफसरों एवं कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई का आदेश है। आवास विकास अफसर सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का भी पालन कराएं। संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, मनीष शर्मा, मंत्री विकास गिरधर, लल्लू मक्कड़, अनुज सिंघल, सरदार राजवीर सिंह, विजय आनंद अग्रवाल ने व्यापारियों से आवास विकास दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन में शामिल ...