मेरठ, अप्रैल 30 -- सेंट्रल मार्केट मामले में आवास एवं विकास परिषद अल्प आय वर्ग और निम्न आय वर्ग के भवनों की स्ट्रक्चरल सेफ्टी जांच कराएगी। परिषद अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि नोटिस देने के बाद आवास एवं विकास परिषद और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की संयुक्त टीम सेक्टर 2 के सभी छोटे मकानों की जांच करेगी और सेटबैक पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाए जाने के लिए अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद ही मानक अनुसार एक मीटर फ्रंट सेटबैक छोड़ने के लिए अवैध निर्माण हटाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों ने उन्हें इस संबंध में जानकारी दी है कि 25-25 मीटर के दो मकानों और 38-38 मीटर के दो मकानों को एक साथ बनाकर उनके ऊपर एकसाथ लेंटर डाला गया है। मकानों की दीवार 9 इंच की है और चारों मकान मालिकों ने साझे में ही दीवार बनाकर ऊपरी मंजिलें त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.