मेरठ, जुलाई 26 -- मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवास विकास परिषद के अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। सील भवनों पर दुबारा नोटिस चस्पा कर भवन मालिकों को चेतावनी दी है कि वह खुद 15 दिन के भीतर स्वीकृत मानचित्र से भिन्न सभी अनाधिकृत निर्माण को स्वयं हटा लें, अन्यथा की स्थिति में आवास विकास परिषद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। दूसरी ओर, बारिश के बीच भी शास्त्रीनगर सेक्टर दो एवं चार में महिलाओं का शांति प्रदर्शन जारी रहा। आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने सील गए 44 भवनों के मालिकों को एक बार फिर चेतावनी जारी की है। शनिवार को भी भवनों पर नोटिस चस्पा किए गए। आवास विकास की ओर से चेतावनी दी कि वह 15 दिनों के भीतर आवास विकास परिषद द्वारा स्वीकृत मानचित्र से भिन्न समस्त अनाधिकृत निर्माण को स्वयं हटाया जाना सुनिश्चित करें...