सेंट्रल मार्केट : सीएम तक पहुंचाओ हमारी मांग, राहत दिलाओ
मेरठ, मई 26 -- शास्त्री नगर सेक्टर तीन एवं चार की महिलाएं सेटबैक प्रकरण को लेकर सोमवार को मेयर हरिकांत अहलूवालिया से मिलने पहुंचीं। उन्होंने न्याय-राहत दिलाने एवं मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने की गुहार लगाई। मेयर ने महिलाओं को आश्वासन दिया। मेयर हरिकांत अहलूवालिया को शास्त्रीनगर सेक्टर तीन और चार की महिलाओं ने कहा कि उनके भवनों पर सेटबैक के नोटिस आवास विकास के द्वारा लगाए गए हैं, जबकि सरकार एवं कानून का सम्मान करते हुए क्षेत्र में सभी ने स्वयं ही अपने व्यापार को बंद कर दिए हैं। अब उन सभी पर घोर संकट आ गया है। आवास विकास द्वारा सेटबैक छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जानकारी दी कि इस कारण सेक्टर तीन एवं चार में दो मौत साइलेंट अटैक के कारण हो चुकी हैं।महिलाओं ने कहा कि सेक्टर चार के चौराहे पर उनका धरना चलते 20 दिन हो गए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.