मेरठ, जून 7 -- मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट, सेक्टर-2, सेक्टर-3 एवं सेक्टर-4 के पीड़ित छोटे व्यापारियों, दुकानदारों एवं माता-बहनों की मार्मिक पीड़ा से अवगत कराया। इन परिवारों के संरक्षण, पुनर्वास एवं राहत हेतु भावपूर्ण निवेदन किया है। शुक्रवार को शास्त्रीनगर की माता-बहनें उनसे मिली थी एवं राखी बांधकर परिवारों को उजड़ने से बचाने की गुहार लगाई थी। साथ ही मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की माता-बहनों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर अपनी पीड़ा उनके समक्ष रखना चाहता है, अतः मुलाकात के लिए समय प्रदान किये जाने का आग्रह किया।विनीत यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट : राखी बांधकर घरों को बचाने की लगाई गुहार शारदा...