मेरठ, अगस्त 13 -- शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट सहित आवासीय क्षेत्रों में भू उपयोग से जुड़े मामलों को लेकर बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय में हुई महत्वपूर्ण सुनवाई के बाद व्यापारियों में राहत और उम्मीद की भावना जगी है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन, एडवोकेट राहुल मलिक एवं व्यापारी निमित जैन, गौरव विरमानी, अमित गुप्ता, इशांक सहदेव ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मानवीय गरिमा, आश्रय के अधिकार, उचित प्रक्रिया तथा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण मानवीय पहलुओं पर विचार किए जाने का स्वागत किया। कहा कि समस्त व्यापारी एवं निवासीगण सर्वोच्च न्यायालय, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सूरत सिंह और याचिकाकर्ता संजीव मित्तल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय को न्यायालय के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा...