सेंट्रल मार्केट : राखी बांधकर घरों को बचाने की लगाई गुहार
मेरठ, जून 6 -- मेरठ। शास्त्रीनगर सेक्टर-2 के व्यापारियों और निवासियों पर मंडरा रहे उजड़ने के खतरे को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा के नई सड़क स्थित कार्यालय पर पहुंचीं और घेराव किया। अपनी व्यथा सुनाते हुए महिलाओं की आंखें नम हो गईं और उन्होंने भाजपा नेता को राखी बांधकर घर और रोजगार की सुरक्षा की गुहार लगाई। महिलाओं ने कहा कि वे 10 अप्रैल से लगातार धरने पर हैं, लेकिन आवास विकास परिषद के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जगरोशनी, शीतल पुजानी और अन्य महिलाओं ने कहा कि उनके छोटे-छोटे (30 से 50 मीटर के) मकान और दुकानें टूटने के कगार पर हैं। रोजगार छिन जाने से परिवारों के सामने भुखमरी और दवाइयों तक का संकट खड़ा हो गया है।महिलाओं ने एक स्वर में कहा आज हम सब आपको अपना भाई मानकर आए हैं। आप हमारी राखी की लाज बचा लीजिए और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.