सेंट्रल मार्केट : बच्चों ने मम्मियों संग निकाला जुलूस, घर बचाने की लगाई गुहार
मेरठ, मई 11 -- मातृ दिवस के मौके पर रविवार को शास्त्रीनगर इलाके में बच्चों ने मम्मियों के साथ जुलूस निकाला। उन्होंने पापा के व्यापार और आशियाना बचाने की गुहार लगाई। महिलाओं ने आशियाना बचाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई। सेक्टर दो एवं सेक्टर तीन-चार के महिलाओं का अलग-अलग धरना जारी रहा। दूसरी ओर, मातृ दिवस पर महिला शक्ति को सलाम करते हुए तिरंगा चौक व्यापार संघ ने संघर्षरत महिलाओं का हौसला बढ़ाया। व्यापारियों ने भरोसा जताया कि महिलाओं के साहस और एकजुटता से जरूर समाधान निकलेगा। महिलाओं ने दोहराया कि मांग पूरी होने तक धरना चलेगा। वह किसी भी सूरत में सेटबैक नहीं देंगे। इस दौरान कई महिलाएं भावुक हो गईं। कई महिलाओं ने कहा कि वे अपने परिवार और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनकी आवाज शास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.