मेरठ, अप्रैल 21 -- सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के लिए परिषद की टीम ने मंगलवार को भी शास्त्रीनगर आवासीय योजना संख्या 7 के कई सेक्टरों में पहुंचकर आवंटियों से न केवल कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने की गुहार लगाई बल्कि सेटबैक के अवैध निर्माणों को स्वयं तोड़ने की अपील की। टीम ने कहा कि इससे कम नुकसान होगा। कर्मचारियों ने बताया कि अगर मकान आवंटी स्वयं सेटबैक के अवैध निर्माण तोड़कर खाली नहीं करेंगे तो परिषद उन्हें तोड़ेगा और उस पर होने वाला खर्च आवंटियों को वहन करना होगा।सुप्रीम कोर्ट ने गत 9 अप्रैल को शास्त्रीनगर में 859 आवासों में सेटबैक कब्जाकर किए गए अवैध निर्माण को हटाने के आदेश दिए थे। यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट: आज से जारी होंगे नोटिस, लखनऊ से पहुंचेंगे आला अधिकारी कोर्ट ने कहा था कि परिषद इसके लिए आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.