मेरठ, मार्च 20 -- सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तिथि नजदीक आते ही अवैध निर्माणों को हटाने का काम तेज हो गया है। कॉम्प्लेक्स संख्या 659/6 के मालिक ने कॉम्प्लेक्स का फ्रंट सेटबैक 10 फुट तोड़ दिया है। इसके अलावा काफी दुकानें बंद हो गई हैं और कई दुकानें दूसरी जगह शिफ्ट कर दी गई है। व्यापारियों ने दुकानों के शटर हटाकर दीवार लगा दी है या दरवाजे व खिड़की लगाकर दुकान को घर के उपयोग में ले लिया है। परिषद अधिकारियों का कहना है कि 200 से ज्यादा व्यापारियों ने अपने अवैध निर्माण को स्वयं ही हटा लिया है और दुकानें बंद कर दी है। वहीं, इस मामले में 25 मार्च को कोर्ट में सुनवाई होनी है। सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 27 जनवरी को सुनवाई करते हुए सभी अवैध निर्माणों को छह सप्ताह के अंदर ध्वस्त कर परिषद को कोर्ट में अनुपालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.