मेरठ, मार्च 10 -- सेंट्रल मार्केट में भले ही आवास विकास परिषद की ओर से 80 व्यापारियों के आवेदन पर जारी हुए पत्र के बाद राहत मिलने की उम्मीद जगी है, लेकिन लगातार व्यापारी अपने भवनों को नियमों के मुताबिक करने मे लगे है। मंगलवार को भी व्यापारियों ने अपनी व्यवसायिक गतिविधियां बंद कर आवासीय रूप देने का कार्य जारी रखा। सेंट्रल मार्केट में पिछले दो दिनों में 80 से अधिक व्यापारियों ने अपना व्यापार-कारोबार को बंद कर दिया। व्यापारी लगातार दुकानों के शटर उखाड़कर दीवार बनवा रहे है। मंगलवार को दस से अधिक भवनों में शटर हटवाकर दीवार बनवा दी और दुकान को घर का स्वरूप देते हुए दरवाजे लगवा दिये। आवास विकास परिषद की ओर से सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर की जाने वाली कार्रवाई लगातार व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।सपा सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के...