मेरठ, मई 11 -- सेंट्रल मार्केट मामले में सेटबैक पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माणों को हटाने के लिए लगातार हथौड़ा चलाया जा रहा है। अब तक 50 से ज्यादा सेटबैक खाली होने की जानकारी व्यापारियों द्वारा आवास एवं विकास परिषद के साथ साझा की जा चुकी है। व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी की सच्चाई पता लगाने के लिए परिषद अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर अवैध निर्माण तोड़कर छोड़े गए सेटबैक का निरीक्षण करने पहुंच रही है। जहां व्यापारियों को सेटबैक से संबंधित मदद की जरूरत पड़ रही है तो टीम उसमें भी व्यापारियों की सहायता कर रही है। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल 110 से ज्यादा भवनों में सेटबैक खाली किए जाने का काम तेजी से चल रहा है। वीडियोग्राफी के साथ रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.