मेरठ, जून 17 -- सेंट्रल मार्केट मामले में कानपुर की हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी से आई टीम ने शास्त्रीनगर के सेक्टर 2 स्थित ईडब्लूएस और एलआईजी मकानों का स्ट्रक्चरल ऑडिट पूरा कर लिया है। अब आवास एवं विकास परिषद यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर ही सेटबैक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। गत 9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने शास्त्रीनगर की आवासीय योजना संख्या 7 के 44 भवनों को सील करने और बाकी 715 भवनों के सेटबैक पर किए गए अवैध निर्माण हटाकर सेटबैक खाली कराने के आदेश दिए थे। सुप्रीम आदेश के बाद एमआईजी और एचआईजी श्रेणी के भवनों में तो सेटबैक खाली करने का काम चल रहा है लेकिन सेक्टर 2, 3 और 4 में बने ईडब्लूएस और एलआईजी मकानों के मालिकों ने अपने भवनों को छोटे और कमजोर बताते हुए सेटबैक छोड़ने से मना ...