बरेली, फरवरी 23 -- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय ने मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रमुख राजा कुमार इप्पली ने किया। कार्यक्रम के दौरान 20 करोड़ रुपये के लोन स्वीकृत कर स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। अभियान के तहत दो बिल्डरों के साथ टाई-अप किया गया। कार्यक्रम में आवास ऋण, वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, एमएसएमई उत्पादों और डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। चीफ मैनेजर मोहम्मद शोएब, अमित उपाध्याय, अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.