सेंट्रल बैंक ने ग्राहकों से की खाता व ओटीपी न शेयर करने की अपील
लखनऊ, जुलाई 26 -- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुनील कुमार ने लखनऊ में समीक्षा बैठक की। उन्होंने साइबर अपराधों में इस्तेमाल होने वाले 'म्यूल अकाउंट्स' के खतरों पर चर्चा की और सख्त केवाईसी सत्यापन के निर्देश दिए। तिकुनिया, शाहजहांपुर, झांसी, ललितपुर व देवरिया को संवेदनशील चिन्हित किया गया। बैंक ने ग्राहकों से लालच में आकर किसी से खाता या ओटीपी साझा न करने की अपील की। इस दौरान उप महाप्रबंधक एनएन पांडा भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.