उन्नाव, जनवरी 1 -- उन्नाव। नववर्ष के अवसर पर सेंट्रल बार के द्वारा नववर्ष अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। पूर्व बार अध्यक्ष सतीष कुमार शुक्ला व सेंट्रल बार के अध्यक्ष केशव प्रसाद अवस्थी ने नववर्ष में सामाजिमक व सांस्कृतिक जीवन की उपलब्धियों को हासिल करने की कामना की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शासकीय अधिवक्ता शैलजा शरण शुक्ल ने कहा कि यह वर्ष हमें आल्हादित करने के साथ-साथ ऐसी प्रेरणा प्रदान करें कि हम दूसरों के सुख दुख के भागीदार बन अपने जीवन के कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन कर सकें। इस दौरान अजेन्द्र अवस्थी, सुशील कुमार शुक्ला, कृष्ण पाल सिंह, धरमंगल सिंह, विनोद पाठक, गुलाब सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.