लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 6 फरवरी को चुनाव समिति द्वारा की गई। जांच के दौरान नियमावली के उल्लंघन पाए जाने पर दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए, जबकि शेष सभी पदों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। जांच में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश कुमार त्रिपाठी के नामांकन पत्र में प्रस्तावक राजेश कुमार एडवोकेट एवं समर्थक प्रमोद कुमार एडवोकेट की वकालत अवधि सात वर्ष से कम पाई गई। निर्वाचन अधिसूचना के अनुसार प्रस्तावक व समर्थक की वकालत अवधि कम से कम सात वर्ष होना अनिवार्य है। नियमों के अनुपालन में अध्यक्ष पद के लिए उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसी प्रकार संयुक्त मंत्री पद के प्रत्याशी कमल किशोर एडवोकेट के नामांकन पत्र में समर्थक राम सागर एडवोकेट की वकालत अवधि सात वर्ष से कम पाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.