सेंट्रल बार के उपाध्यक्ष की दो मामलों में जमानत मंजूर
लखनऊ, अगस्त 13 -- साथियों के साथ जमीन पर जबरन कब्जा करने और स्टॉफ को बंदी बनाकर मारपीट के दो मामलों में गिरफ्तार किए गए सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला को एडीजे जैनेंद्र कुमार पांडेय ने दोनों मामलो में एक-एक लाख रुपये की दो जमानतों और व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया है। अभियोजन के अनुसार पहला मामला वादिनी मनोरमा मिश्रा ने नाका थाने में सात जुलाई को दर्ज कराया था, जिसमें आनंद मोहन तिवारी, हर्षित दीक्षित, अमित मिश्रा, राहुल शुक्ला, दीप प्रकाश और 150 अन्य लोगो को आरोपी बनाया है। आरोप लगाया गया है कि नामजद आरोपियों की अगुवाई में करीब 150 से अधिक लोग वकीलों की वेशभूषा में उपकारम करोति दयानंद सेवा संस्थान में आए। पीछे के हिस्से में तोड़फोड़ करते हुए ईंट, पत्थर और शीशे फेंकते हुए गाली गालौज कर जानमाल की धमकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.