शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- राजीव सभागार में सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राजीव मिश्रा एडवोकेट ने सभी का आभार जताते हुए आजाद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। महासचिव राजेश अवस्थी ने कहा कि आजाद ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और अंत समय तक अंग्रेजों के सामने झुके नहीं। अनीत त्रिवेदी एडवोकेट ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर अभिषेक मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, संजय मिश्रा, अतुल अवस्थी, अमन सिंह और वैभव श्रीवास्तव सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.