उन्नाव, मार्च 7 -- उन्नाव। सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा शहर के बाईपास स्थित एक होटल में आठ मार्च को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष केशव प्रसाद अवस्थी ने बताया कि इसमौके पर होली मिलन समारोह व काव्य सम्मेलन भी आयोजित होगा। जिसमें डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. राम किशोर वर्मा, संध्या त्रिपाठी, चांदनी पांडेय, डॉ. राम नरेश, गिरीश अवस्थी, डॉ. विनय आशु, अनिल कुमार समेत अन्य कई साहित्याकार उपस्थित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...