लखनऊ, मई 7 -- एल्डर कमेटी ने गुरुवार को की घोषणा, चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया छह, सात व आठ जुलाई को प्रत्याशियों के दाखिल होंगे नामांकन पत्र लखनऊ, विधि संवाददाता।

चुनाव की घोषणा सेंट्रल बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का वार्षिक चुनाव 24 जुलाई को होगा। गुरुवार को एल्डर कमेटी की बैठक में यह घोषणा की गई। पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि बार की वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी का कार्यकाल गत 4 मई को पूर्ण हो चुका है। लिहाजा बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की शक्तियां एल्डर कमेटी में निहित हो गई हैं।

बैठक की जानकारी एल्डर कमेटी के चेयरमैन पीएन श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक सदस्य मनोज कुमार मिश्रा, रामकुमार यादव एवं अनिल कुमार मिश्रा मौजूदगी में की गई। प्रस्ताव में कहा गया कि वार्षिक चुनाव गत वर्ष 24 मार्च को उच्च न्यायालय द्वारा मनीष कुमार आदि के मामले...